उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केजीबीवी गोविंदपुर सहित 39 विद्यालय सम्मानित

Share This News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर को सम्मानित किया गया। विद्यालय के हेड मास्टर राखी कुमारी, एसएमसी अध्यक्ष सुशील बक्शी एवं बाल संसद पीएम सुमन सोरेन ने पुरस्कार ग्रहण किया।

वही जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तीन हाई स्कूल को भी सम्मानित किया गया। इसमें गोविंदपुर के उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी, झरिया की गर्ल्स हाई स्कूल रेलवे कॉलोनी भागा एवं टुंडी की उत्क्रमित हाई स्कूल ओझाडीह कटानिया को सम्मानित किया गया।

मिडिल स्कूल में राजकीय मिडिल स्कूल नेरो तोपचांची, राजकीकृत मिडिल स्कूल पंडुकी एवं पीएम श्री राजकीकृत मिडिल स्कूल मूनीडीह प्रोजेक्ट, प्राइमरी स्कूल में प्राइमरी स्कूल किस्टोपुर गोविंदपुर, एनपीएस खास झरिया एवं प्राइमरी स्कूल भेलाटांड़ को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गोविंदपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बस्तीपुर, प्राइमरी स्कूल नेरो गोविंदपुर 1, उत्क्रमित मध्य विद्यालय नाग नगर गोविंदपुर 2, बलियापुर के उत्क्रमित मिडिल स्कूल गोपीनाथडीह, उत्क्रमित हाई स्कूल दूधिया, मिडिल स्कूल प्रधानखंटा, धनबाद सदर में मिडिल स्कूल बरमसिया, उत्क्रमित मिडिल स्कूल आदिवासी मटकुरिया, मिडिल स्कूल सरायढेला कॉल वाशरी, तोपचांची के उत्क्रमित मिडिल स्कूल लक्ष्मीपुर, प्राइमरी स्कूल मथहाटांड, मिडिल स्कूल बाजुडीह व उत्क्रमित मिडिल स्कूल भालगोरा को सम्मानित किया गया।

साथ ही झरिया के एनपीएस चार नंबर सब्जी बागान झरिया, एसबी हाई स्कूल भागा, बाघमारा के पीएम श्री बीटीएम मलकेरा, पीएम केशलपुर, बालिका मिडिल स्कूल राजगंज, पूर्वी टुंडी के प्राइमरी स्कूल चालधोवा, उत्क्रमित मिडिल स्कूल चुरूरिया, उत्क्रमित मिडिल स्कूल फतेहपुर, एगारकुंड के बालक बालिका मिडिल स्कूल चिरकुंडा, कलियासोल के प्राइमरी स्कूल जयपुर, टुंडी के पीएम श्री मिडिल स्कूल विवेकानंद, मिडल स्कूल मनियाडीह, उत्क्रमित मिडिल स्कूल नेटवारी तथा निरसा के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल मदनडीह, एसएसकेबीएस एवं मिडिल स्कूल खास निरसा को सम्मानित किया गया।

Leave a comment