मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित

Share This News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) कार्यक्रम के तहत धनबाद जिले में एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिले में सबसे पहले शत-प्रतिशत (100%) डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान 38 सिन्दरी विधानसभा की श्रीमती चंचला देवी (पुराना बूथ नं. 279 / नया बूथ नं. 303), 39 निरसा की श्रीमती सावित्री देवी (बूथ नं. 244), 40 धनबाद की श्रीमती उमा कुमारी (पुराना बूथ नं. 391 / नया बूथ नं. 419), 41 झरिया की आरती कुमारी, 42 टुण्डी की कुंती देवी (पुराना बूथ नं. 292 / नया बूथ नं. 319) तथा 43 बाघमारा विधानसभा की बीएलओ बबीता देवी (पुराना बूथ नं. 77 / नया बूथ नं. 83) को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a comment