रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Share This News

धनबाद: भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, धनबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को धूमधाम एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और कार्यक्रम का समापन जन-गण-मन के साथ हुआ।समारोह में पदेन उपाध्यक्ष लोकेश बारंगे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन कौशलेंद्र कुमार सिंह, सचिव नारायण राम, वाइस चेयरमैन धनेश्वर महतो, संयुक्त सचिव दिलीप सिंह एवं आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्वेताम्बरा पाठक, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार कुमार मधुरेन्द्र सिंह, ब्लड डोनेशन प्रोग्राम की नोडल पदाधिकारी बेनजीर परवीन, नोडल वाहन देवेंद्र कुमार एवं अनिल भगत तथा स्वास्थ्य नोडल पदाधिकारी डॉ. जिम्मी अभिषेक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में धनबाद के सीओ रामप्रवेश कुमार, वाइस पैट्रन विजेंद्र कुमार सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, परेश चौहान, जी.एस. बग्गा, सत्येंद्र कौर, राजेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य एवं रेडक्रॉस के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।समारोह के दौरान बटालियन के जवानों एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत परेड तथा बैंड की धुन ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बैंड की मधुर धुन और राष्ट्रभक्ति के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।इस अवसर पर सुजीत कुमार, डॉ. प्रदीप सहाय, डॉ. राजकुमार समादार, वीरचंद ठाकुर, नरेश मांझी, मिथिलेश कुमार, अजीत कुमार, अधिवक्ता आर.के. सिंह, संजीव रंजन, अरुण महतो, रंजीत जायसवाल, राजेश मिश्रा, लीला मांझी, नीलोत्पल सेन, विजय कुमार भगत, मोहम्मद शाहिद इमरान, असलम साहिद, अशोक सिन्हा, कृष्ण कुमार वर्मा, कलीम, असगर, लक्ष्मी नारायण, जितेंद्र कुमार, वाई.एन. सिंह, विपिन कुमार, तरुण गोस्वामी, विनोद कुमार, पार्थो सारथी दत्ता, मोहम्मद अलाउद्दीन, रंजीत सिंह, सिद्धनाथ सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a comment