धनबाद मंडल में निकली गई तिरंगा यात्रा |

Share This News

धनबाद : 14.08.26

स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2026 के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में धनबाद मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया | तिरंगा यात्रा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद से प्रारंभ होकर हिल कॉलोनी, रेलवे हॉस्पिटल कॉलोनी एवं डीएस कॉलोनी होते हुए धनबाद रेलवे स्टेडियम तक निकाली गई | इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के साथ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बच्चे एवं सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए | तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों में उत्साह और गौरव की भावना जागृत की गई |

Leave a comment