मनीष मिश्रा को काला हीरा-2026 का स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Share This News

धनबाद: शुक्रवार को भारत कोकिंग कोल नृत्य, संगीत एवं नाट्य संघ की ओर से शुक्रवार को बीसीसीएल के विभागाध्यक्ष (प्रशासन) मनीष मिश्रा को सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘काला हीरा-2026’ का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। संघ के सचिव हेमंत कुमार मंडल, उपाध्यक्ष यू.सी. मिश्रा एवं अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि काला हीरा कोयलांचल की सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ कला एवं संस्कृति से जुड़े कलाकारों और प्रतिभाओं के सम्मान का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। कुछ दिन पूर्व आयोजित दसवें ‘काला हीरा’ कार्यक्रम में देश के 13 राज्यों से आए सांस्कृतिक एवं नाट्य मंचों के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी भाग लिया था। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस आयोजन की सर्वत्र सराहना हुई।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कला, संस्कृति एवं नाट्य मंचन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी संघ का निरंतर प्रयास है। भविष्य में भी इस दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर कलाकारों एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने काला हीरा-2026 में भाग लेने वाले सभी कलाकारों, उनके अभिभावकों तथा धनबाद एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संस्कृत गुरुओं, अतिथियों व दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a comment