उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर समाहरणालय परिसर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Share This News


​आगामी 15 अगस्त 2026 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर समाहरणालय में आयोजित होने वाले समारोह को भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय परिसर स्थित झंडारोहण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

​निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया तथा उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने साफ-सफाई, रंग-रोगन और सौंदर्यकरण का कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए संबंधित सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई है।

मौके पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री सुनिल कुमार सिंह, नजारत उप समाहर्ता श्री दीपक दुबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आलोक कुमार मिश्रा, जिला नाजिर श्री आनंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment