जीवन बीमा में और अधिक विनिवेश के विरोध में बीमा कर्मचारी संघ का पूरे जिले में द्वार प्रदर्शन

Share This News

धनबाद : बुधवार को भोजनावकाश के दौरान पूरे जिले में भारतीय जीवन बीमा निगम में संघ द्वारा द्वार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया गया।देशभर के बीमा कर्मचारियों द्वारा अपने अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर भारत सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी हिस्सेदारी को और कम करने के लिए 3 अगस्त 2026 को घोषित ऑफर फॉर सेल के निर्णय के विरुद्ध हजारीबाग मंडल के स्तर पर तमाम एलआईसी कर्मियों ने अपने संगठन बीमा कर्मचारी संघ हजारीबाग मंडल के बैनर तले अपने मंडल कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के तहत आने वाले सभी 37 कार्यालयों में अपना सशक्त विरोध द्वार प्रदर्शन के द्वारा दर्ज किया गया।संघ द्वारा सरकार से माँग किया जा रहा है कि एलआईसी के विरूद्ध लिया गया यह फ़ैसला तत्काल वापस लिया जाए।इस अवसर परआईइएएचडी के मंडलीय महासचिव कॉम जगदीश चंद मित्तल ने सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम में अपनी हिस्सेदारी को और कम करने के लिए 3 अगस्त 2026 को घोषित ऑफर फॉर सेल के निर्णय की कड़ी निंदा है। इस प्रस्ताव में एल आईसी की चुकता इक्विटी पूंजी के 2.5 प्रतिशत की आधार बिक्री के साथ अतिरिक्त 4 प्रतिशत का ग्रीनशू विकल्प शामिल है, जिससे संभावित विनिवेश 6.5 प्रतिशत तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह नवीनतम विनिवेश सरकार के आर्थिक प्रबंधन के गहरे संकट को भी उजागर करता है। निवेश को प्रोत्साहित करने, गुणवत्तापूर्ण रोजगार सृजित करने तथा टिकाऊ उपायों से राजस्व बढ़ाने में विफल रहने के बाद सरकार अब राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक परिसंपत्तियों की बिक्री पर निर्भर होती जा रही है। हज़ारीबाग़ मंडल के संघ के अध्यक्ष हेमंत मिया ने कहा की चालू वित्तीय वर्ष में ही सरकार सात सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर बेचकर 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त कर चुकी है। यह अपनी आर्थिक नीतियों की विफलताओं को छिपाने के लिए राष्ट्र की बहुमूल्य सार्वजनिक संपत्तियों को बेचने के समान है।मंडल के संघ के संगठन सचिव अमित कुमार ने कहा की एलआईसी केवल एक लाभ अर्जित करने वाली संस्था नहीं है, यह करोड़ों पॉलिसीधारकों के विश्वास और बचत से निर्मित एक अद्वितीय राष्ट्रीय संस्था है।पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कुमार,जोगेश्वर राम सुरेश कुमार,सुबीर राम नीरज कुमार,राकेश कुमार, राहुल प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, खुशबु कुमारी,मनोज कुमार, शर्मिला सरकार,अर्नव सिंह,चन्दन मोइत्रा, गोपाल कुमार, पिन्टु कुमार, सुशील कुमार भगत, वीरेन्द्र बराट,बासु बहादुर,संजय कुमार पाठक, सपन कुमार दास,रविन्द्र दूबे,ज्योति सिंह, निशेष कुमार, अनन्त मिश्रा आशीष रंजन,अमरजीत राजवंशी,जनता प्रसाद राम ने सहयोग दिया।

Leave a comment