Breaking News

सर्व धर्म सामूहिक विवाह समिति की महिला विंग ने श्रद्धालुओं का किया सेवा सम्मान

Share This News

धनबाद: सोमवार को बेकार बांध स्थित राजेन्द्र सरोवर में सावन महीने की पहली सोमवारी के उपलक्ष्य पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारो की तादाद में श्रद्धालु उपस्थित हुए।इस आरती समारोह मे सर्वधर्म सामुहिक विवाह समिति की ओर से बेकार बांध के मुख्य गेट पर सामुहिक विवाह समिति की महिला विंग व पुरूष सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सेवा भाव से सभी श्रद्धालुओं को शरबत पानी का वितरण किया।
समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी की सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति सभी भक्तजनों का स्वागत अभिनंदन करती है ओर हमेशा सेवा कार्य के लिए तत्पर रहती है।

Leave a comment