धनबाद(तोपचांची): चितरपुर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को महिलाओं एवं पुरुषों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सीताराम महतो ने की, जबकि संचालन जितेंद्र महतो ने किया। कार्यक्रम के अंत में मोहन दास ने धन्यवाद ज्ञापन किया।बैठक में चितरपुर पंचायत के विभिन्न टोलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक के उपरांत ग्रामीणों ने केदुवाडीह, पिपराडीह, मझंलाडीह सहित अन्य टोलों का भ्रमण कर शराबबंदी एवं नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया।
ग्रामीण महिलाओं ने लोगों से किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ एवं मदिरापान का सेवन नहीं करने की अपील की। साथ ही गांव में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री नहीं करने का आग्रह करते हुए जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सदानंद महतो ने कहा कि यह नशामुक्ति अभियान पूरे प्रखंड के दुमदुमी, तोपचांची, रामाकुण्डा, नैरो सहित अन्य पंचायतों में भी चलाया जाएगा, ताकि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सके।
कार्यक्रम में कृष्णकांत मेहता, रामसेवक महतो, मधुसूदन महतो, समिति की अध्यक्ष रुक्मिणी देवी, देवंती देवी, बबिता देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, डिगनी देवी, कृषक मित्र दुर्गा प्रसाद महतो, त्रिवेणी महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।