सिंफर कम्युनिटी सेंटर में बंगीय संगीत परिषद ने आयोजित किया वार्षिक परीक्षा

Share This News

हॉबी सेंटर के स्टूडेंट्स ने उकेरी एक से बढ़कर एक चित्रकारी

धनबाद : सिंफर कम्युनिटी सेंटर में हॉबी सेंटर व सिंफर स्टाफ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में बंगीय संगीत परिषद के बैनर तले रविवार को वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में धनबाद,बोकारो व अन्य जिलों से 250 प्रतिभागी शामिल हुए।​ हॉबी सेंटर के पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर घर ने कहा कि इस वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों की ज्ञान को पर रखने के लिए व्यवहारिक पेंटिंग के साथ-साथ थ्योरी और ओरल टेस्ट का भी आयोजन किया गया। परीक्षार्थियों ने समय सीमा के अंतर वाटर कलर और क्रेयोन का उत्कृष्ट उपयोग करते आकर्षक चित्र तैयार किया। साथ ही बच्चों ने अपने पूरे एक साल के दौरान किए गए पेंटिंग वर्क को बंगिया संगीत परिषद कोलकाता के मुख्य परीक्षक प्रसिद्ध कलाकार नीलांशु भट्टाचार्य व शिवशंकर धर के समक्ष प्रदर्शित किया। म्यूजिक प्रतियोगिता में गिटार के कई आर्टिस्ट ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। भरतनाट्यम नृत्य के प्रतिभागी कलाकारों ने निर्णायक बरनाली मुखर्जी के समक्ष अपनी बहुत ही सुंदर और मनभावन प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों की तालियां बटोरी।इस प्रतियोगिता में बच्चों का अपनी कला का प्रदर्शन करना एक प्रेरणादायक अनुभव रहा है। पेंटिंग पूर्ण होने पर शिव शंकर घर के मार्गदर्शन और अतिथियों के प्रशंसा से बच्चों का मनोबल काफी बढ़ा। अंत में परीक्षा के मुख्य परीक्षक शिवशंकर धर ने विद्यार्थियों शानदार और दर्शनीय चित्रकला का मूल्यांकन किया।शिव शंकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपे कलात्मक प्रतिभा को निखारना है और विभिन्न थीमों के साथ-साथ झारखंड के पारंपरिक लोक कलाओं से जोड़ना है और पूरे देश विदेश में धनबाद- झारखंड का नाम रोशन करना है। इस वार्षिक परीक्षा की सबसे खास बात रही थी उनके स्टूडेंट्स के स्टूडेंट्स ने एक से बढ़कर एक आकर्षक दर्शनीय वह सेटिंग चित्रकार प्रस्तुत की। परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन में जोयिता धर, स्नेहा दत्ता, पल्लवी बनर्जी, स्नेहा, अंशु मल्होत्रा और बुद्धदेव भट्टाचार्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।”

Leave a comment