पहला कदम विशेष स्कूल के बच्चों ने किया रोबोटिक्स व एआई प्रशिक्षण

Share This News

धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम विशेष स्कूल के बच्चों ने शनिवार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की धनबाद के रानी बांध स्थित आयोजन स्थल पर पहला कदम के बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्कूल के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल भी मैथ कोडर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मैथ कोडर प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं मेंटर सुरजीत दास भी उपस्थित रहे। उन्होंने विशेष बच्चों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं आधुनिक तकनीक से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और नई तकनीकों को समझने तथा सीखने में काफी रुचि दिखाई।इस अवसर पर स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि विशेष बच्चों को भी आज की आधुनिक तकनीक और बदलते डिजिटल युग से जोड़ना बेहद जरूरी है। रोबोटिक्स और एआई जैसे विषय बच्चों की रचनात्मकता, तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता को विकसित करने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस तरह की व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से विशेष बच्चों को नई चीजें सीखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का बेहतर अवसर मिलता है। बच्चों ने प्रशिक्षण के दौरान काफी उत्साह और जिज्ञासा दिखाई।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों में रचनात्मकता, तार्किक सोच, समस्या समाधान की क्षमता एवं तकनीकी कौशल का विकास करना है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में नई तकनीक सीखने को लेकर उत्सुकता और आत्मविश्वास देखने को मिला।

Leave a comment