धनबाद/ नई दिल्ली: रेल भवन नई दिल्ली में जदयू पार्टी से राज्यसभा सांसद सह रेलवे बोर्ड स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य खीरु महतो तथा हाजीपुर जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य पिंटु कुमार सिंह धनबाद रेल मंडल के यात्रियों की समस्याओं को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मिले। चेयरमैन सतीश कुमार ने यात्रियों की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर समाधान करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।