बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पाँच शाखाओं के प्रबंधकों ने जीवन ज्योति स्कूल का दौरा किया और विद्यालय में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय को ₹40,000 की राशि माँग पत्र (डिमांड ड्राफ्ट) के रूप में भेंट की।
प्रबंधकों ने भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया और विद्यालय के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की प्रतिबद्धता जताई। यह पहल बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सामाजिक उत्तरदायित्व और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। आज वहां कृत्रिम अंग एवं व्हीलचेयर पदान किए गए।
इस संपूर्ण कार्यक्रम मे धनबाद शाखा के मुख्य प्रबन्धक राजेश कुमार, बैंक मोर शाखा के मुख्य प्रबन्धक अभिजीत सहाय, धनबाद शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक प्रशांत कुमार, कमलेश कुमार, धनबाद शाखा के प्रबन्धक कमलेश कुमार, अजीत कुमार, मनीष मिश्रा, हिरापुर शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक राकेश कुमार पांडे, सराईढेला शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक शशांक गुप्ता, जोराफाटक शाखा के वरिष्ठ प्रबन्धक विवेक कुमार एवं अनेक शाखावों के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।