धनबाद:इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन की ओर से सोमवार प्रातः 9:30 बजे जूनियर अपर्णा पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार फेज-2 में स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा 5 एवं 6 के विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए क्लब की सचिव गीता चौबे ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्लब की उपाध्यक्ष रेणु कौशल की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा बच्चों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।
इनर व्हील क्लब ऑफ धनबाद माइलस्टोन का उद्देश्य समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया।