Breaking News

नए लग्जरी बस इजी राइड का शुभारंभ,धनबाद में किया गया स्वागत

Share This News

धनबाद :बोकारो से सिलीगुड़ी के बीच ‘इजी राइड’ ने अपनी नई लग्जरी बस सेवा शुरू की है। आज शनिवार को बोकारो से शुरू हुई इस बस का धनबाद बरटांड में शंभू सिंह, दिलीप सिंह, रोशन सिंह,संजय सिंह, मुकेश राय, सुनील सिंह ने स्वागत किया। बस बोकारो, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर और मालदा होते हुए सिलीगुड़ी जाती है। शंभू सिंह ने बताया धनबाद के यात्रियों के लिए अब सिलीगुड़ी तक इस बस में यात्रा बहुत ही सुविधाजनक एवं आरामदायक यात्रा होगी। समय का भी बचत होगा। बताया कि बस यात्रियों की मांग पर इजी राइड बस का परिचालन किया गया है यात्रियों को इसमें यात्रा पसंद आने पर और भी इसी राइड बसें भविष्य में धनबाद से विभिन्न रूटों के लिए बढ़ाई जाएगी। बस के टिकटों की उपलब्धता और बुकिंग के बारे में बताया कि बरटांड बस स्टैंड स्थित जय जय महादेव, नवल ट्रेवल्स और धनबाद रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टैंड स्थित काउंटर पर संपर्क करें। काउंटर में 24 घंटे बस में सीटों की जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही बताया कि बस का किराया लगभग 2200 रूपये से 2500 रूपये है। इस बस में सारे 44 स्लीपर सीट है। बस में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध है। इस बस के खुलने से लोगों में सिलीगुड़ी से धनबाद आने जाने वाले यात्रियों में काफी खुशी है।

Leave a comment