धनबाद: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धनबाद महानगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार 19.07.2026 को “युवा संगोष्ठी” का आयोजन किया जाएगा।
यह संगोष्ठी पूर्वाह्न 10:30 बजे से आई.आई.टी. आई.एस.एम. धनबाद के GJLT सभागार, नियर ओवल ग्राउंड में होगी।
कार्यक्रम में सरकारी, गैर-सरकारी, अर्ध-सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र सामाजिक सद्भाव संयोजक, बिहार-झारखंड श्री राकेश लालजी होंगे। संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध, सामाजिक समरसता, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य विषयों पर संवाद होगा।
