Breaking News

बीसीसीएल सीएमडी मनोज अग्रवाल ने किया दसवें काला हीरा कार्यक्रम का उद्घाटन

Share This News

श्रेष्ठ दिव्यांग बाल श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त रूपांजन सेन ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोहा

धनबाद : 10 वां ऑल इंडिया मल्टीलिंगुअल ड्रामा, डांस, ड्राइंग एंड म्यूजिक कंपटीशन फेस्टिवल काला हीरा का उद्घाटन स्टील गेट स्थित कम्युनिटी हॉल सीसीडब्लूओ में मुख्य अतिथि बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि जीएम एडमिनिस्ट्रेशन मनीष मिश्रा ने किया। दोनों अतिथियों को अंग वस्त्र ओढाकर, पुष्पगुच्छ देकर एवं काला हीरा का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीसीसीएल सीएमडी ने काला हीरा में अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे देश के विभिन्न राज्यों से आए सभी कलाकारों और नाट्य मंच कर्मियों को बधाई दी और काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को कलाकारों को धनबाद में एकजुट -एकत्रित कर इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रशंसा की और कहा बीसीसीएल हमेशा काला हीरा कार्यक्रम को स्थानीय कलाकारों के उत्थान के लिए हमेशा साथ है और भविष्य में मदद करता रहेगा।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन शनिवार को 18 जुलाई को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पश्चिम बंगाल के कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन कार्यक्रमों की दनेशनल कल्चरल प्रोग्रामर विधान चंद्र द दास के नेतृत्व में रविंद्र संगीत, फोल्क क्लासिकल, सेमी क्लासिकल,भरतनाट्यम, पेट्रियोटिक, योगा मॉडर्न, वेस्टर्न,नजरुल, क्रिएटिव, कथक,वोकल, नृत्य,मोनो एक्ट की दमदार व एक से बढ़कर एक दर्शनीयजीवंत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उनके समृद्ध सांस्कृतिक नृत्य मधुर संगीत और अभिनय में दर्शकों का मन मोह लिया यह कला और संस्कृति का बेहतरीन संगम था। जिसे दर्शकों ने हर परफॉर्मेंस के बाद तालियां बजा,हौसला अफ़ज़ाई कर खूब स्वागत किया। और सबसे खास स्वागत अभिनंदन रूपांजन सेन का डांस, योगा और इंस्ट्रूमेंट परफॉर्मेंस के लिए किया गया। रूपांजन को वर्ष 2023 के लिए श्रेष्ठ दिव्यांग बाल/बालिका’ श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था।
पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले एक प्रतिभाशाली बहु-कलाकार (डांसर और कीबोर्ड वादक) हैं। बता दें डाउन सिंड्रोम से प्रभावित होने के बावजूद, उन्होंने नृत्य और संगीत के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की है। इन सभी कार्यक्रमों के उपरांत काला हीरा के मंच पर गुरु सम्मान समारोह में बिधान चंद्र को दास आर्ट एंड कल्चर, सास्वती सेन को कत्थक, संगीता चटराज को फोल्क, अपूर्व कुमार बगची को रिसीटेशन, शुभम सखा डेनरी को फोल्क,आलोक भादूड़ी को आर्ट एंड कल्चर, अनूप घोष को भरतनाट्यम, अनिर्बन साहा को सेट एंड ड्रॉ, ओइनड्रिला दत्ता को भरतनाट्यम में कलाकारों को विशेष मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय दिन रविवार को स्थानीय कलाकारों के द्वारा नृत्य गीत संगीत व ड्राइंग पेंटिंग प्रस्तुत की जाएगी जिसकी उपरांत निर्णायक मंडली द्वारा घोषित विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में को सफल बनाने में काला हीरा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मिताली मुखर्जी,सचिव हेमंत कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष नरेश राय, महेंद्र गिरी, संजय भारद्वाज, संतोष रजक सक्रिय थे।

Leave a comment