Breaking News

कतरास कॉलेज में एनएसयूआई का छात्रों की गूंज अभियान, बड़ी संख्या में छात्रों ने की भागीदारी

Share This News

धनबाद: कतरास कॉलेज में अध्यक्ष शाहबाज खान के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) द्वारा छात्रों की गूंज अभियान के तहत व्यापक छात्र संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य देशभर के छात्रों की समस्याओं, सुझावों एवं आवाज़ को एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक पर रोक, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर तथा छात्रों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।

अभियान के दौरान कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया। छात्रों को अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के लाखों विद्यार्थियों की आवाज़ को एकजुट करने का राष्ट्रीय प्रयास है। विद्यार्थियों से क्यू आर कोड स्कैन करवाकर उन्हें अभियान से जोड़ा गया तथा व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया गया।

इस दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, छात्रवृत्ति, रोजगार तथा अन्य छात्र हित से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। सभी विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और अपने साथियों को भी जोड़कर छात्र हित की इस मुहिम को मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर एनएसयूआई धनबाद जिला अध्यक्ष साहिल अली, कतरास कॉलेज अध्यक्ष शाहबाज खान, उपाध्यक्ष शिवा दास, महासचिव लक्ष्मण दास, रुखसार परवीन, मुस्कान सिंह, कुणाल सिंह, पम्मय कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं चंदा कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a comment