धनबाद की बेटी अनीता मजूमदार ने हासिल किया एक और मुकाम, बनी बॉलीवुड एल्बम की डायरेक्टर

Share This News

धनबाद :धनबाद की बेटी अनीता मजूमदार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग और अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद बॉलीवुड एल्बम तुझे प्यार करना लगा हूं का निर्देशन ऋषभ सिंह के साथ का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इस रोमांटिक गाना का रिलीज ज़ी म्यूजिक के द्वारा किया गया है ज़िसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस सफलता पर उनके प्रशंसकों, मित्रों एवं परिवार ने खुशी जताई है अनिता मजूमदार ने बताया इस एल्बम का शूट लंदन के विभिन्न स्थानों में हुआ है । इसके पूर्व भी अनीता का तीन एल्बम ज़ी म्यूजिक के द्वारा रिलीज हुए थे।बता दें वेब सीरीज में शाहिद मल्लिया के गाये हुए गाना में लीड एक्ट्रेस थी यह गाना बहुत हिट हुआ था।पहली बॉलीवुड गाना ओह हीरिए,और दूसरा तू निकली बेवफा का गाना बहुत हिट हुआ था। पूर्व में अनीता मजूमदार ने इलाहाबाद टाइम्स राष्ट्रीय फैशन वीक, पेरिस फैशन शो, बॉम्बे टाइम फैशन वीक, लैक्मे फैशन वीक में भी शानदार रैंप वॉक कर ख्याति बटोर चुकी है। जापान की विश्व ख्यातिप्राप्त लव किल्लन परफ्यूम के ब्रांड इंडोर्स करने का मौका मिला है।अनीता ने बताई की बहुत मेहनत से प्राप्त इन सब उपलब्धियां के बदौलत बहुत सारे एल्बम फिल्मों एवं कई वेब सीरीज के ऑफर भी आ रहे हैं। साथ ही मेरा डायरेक्टर बनने का सपना पूरा हुआ है मेरी हार्दिक इच्छा और प्रयास है कि भविष्य में अंतराष्ट्रीय मंच पर मैं बड़ा परफॉर्मेंस कर धनबाद का नाम और रौशन करूं। मेरे इन सारे सफलताओं के पीछे धनबादवासियों एवं परिवार का आशीर्वाद, ढेर सारा शुभकामनाएं एवं समर्थन है इस खास वजह से अच्छे परफॉर्मेंस के लिए मनोबल ऊंचा रहता है।

Leave a comment