मुहर्रम पर पुराना बाजार चैंबर ने दिया सौहार्द का संदेश,समाजसेवी दिलीप सिंह अंग वस्त्र-पगड़ी से सम्मानित

Share This News

धनबाद। मुहर्रम के पवित्र अवसर पर चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार द्वारा शुक्रवार को पंचशील प्लाजा स्थित सेवा मंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रख्यात समाजसेवी दिलीप सिंह उपस्थित रहे। चैंबर के अध्यक्ष सोहराब खान एवं पदाधिकारीयो ने उनका स्वागत करते हुए अंग वस्त्र और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर दिलीप सिंह ने अपने संबोधन में मुहर्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सद्भाव को मजबूत करते हैं।चैंबर के अध्यक्ष सोहराब खान ने बताया कि चैंबर हर वर्ष सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से एकता और सौहार्द को बढ़ावा देता रहा है। मुहर्रम का यह आयोजन भी उसी कड़ी का हिस्सा है। कार्यक्रम का संचालन चैंबर के सदस्यों द्वारा किया गया। अंत में चैंबर ऑफ कॉमर्स पुराना बाजार की ओर से सभी आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर गोपाल प्रसाद महाजन,दीपक सिंह,मुन्ना सिंह,संजय तिवारी,रत्नेश सिंह,विजय सैनी आदि मौजूद थे।

कुसुम न्यूज़ से मुस्कान की रिपोर्ट

Leave a comment