निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने बांटे आम और शरबत, जरूरतमंदों की सेवा का दिया संदेश

Share This News

धनबाद। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक के समीप सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान रिक्शा चालकों, टोटो चालकों, राहगीरों और अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच आम एवं शरबत का वितरण किया गया। इस दौरान धनबाद के थाना प्रभारी मनोज पांडे संस्था के इस सेवा कार्य में शामिल हुए एवं जरूरतमंदों को अपने हाथों से आम का वितरण किया। थाना प्रभारी मनोज पांडे ने प्रचंड गर्मी में इस सराहनीय पहल की सराहना करते हुए संस्था को धन्यवाद दिया।भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत और आम ग्रहण किया। मंच की सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को पेय पदार्थ और फल वितरित किए तथा उन्हें गर्मी से बचाव के प्रति भी जागरूक किया।

शक्ति शाखा की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर समाज सेवा की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच हमेशा सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहा है। इसी के तहतइस चिलचिलाती धूप मेंआज 500 से अधिक लोगों को शरबत एवं आम का वितरण किया गया है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।

उन्होंने बताया कि मंच द्वारा समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन तथा अन्य सामाजिक कार्य किए जाते हैं। आगे भी संस्था इसी तरह समाजहित में कार्य करती रहेगी।
शरबत वितरण कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा की अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा खीरवाल,संरक्षक सदस्य सीमा सुलतानिया,निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा,सदस्य गौरी गोयल,ज्योति केजरीवाल,नेहा अग्रवाल,सीमा रिटोलिया समेत अन्य सदस्य शामिल थी ।

Leave a comment