राज्यसभा सांसद खीरू महतो के अस्वस्थ होने की खबर सुनकर पिंटू कुमार सिंह उनके आवास पहुंचे

Share This News

धनबाद :जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरु महतो के दाहिना पैर में मोच आने पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार घर में आराम कर रहे हैं। उक्त खबर सुनकर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटु कुमार सिंह, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता तेज बहादुर सिंह सांसद खीरु महतो के रामगढ़ जिला अंतर्गत केदला उनके आवास पहुंचे। नेताओं ने सांसद खीरु महतो का हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए भगवान से कामना किया।

Leave a comment