उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

Share This News

पानी की समस्या को दूर करने हेतु प्रखंड कार्यालय एगारकुण्ड, कलियासोल तथा धनबाद के आस पास बनाए जाएंगे बड़े तालाब – उपायुक्त

मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं वेस्ट टू आर्ट पार्क (Sanitation Park) निर्माण हेतु स्थल चयन के निर्देश

आज दिनांक 16.06.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता मेँ जिला जल एवं स्वच्छता समिति, धनबाद समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई जिसमे निम्लिखित निर्देश दिए गये।

जल जीवन मिशन

1.उपायुक्त महोदय द्वारा सभी विभागीय प्रमुख यथा स्वास्थ्य, शिक्षा, जन प्रतिनिधि, को जिला प्रशासन द्वारा तैयार किये गये जल सेवा ऐप के माध्यम से अपने क्षेत्र के ख़राब चापाकल/ जल मीनार की शिकायत दर्ज़ करायेंगे।

  1. प्रखंड एगारकुण्ड, कलियासोल तथा धनबाद प्रखंड कार्यालय के आस -पास जल स्तर संवर्धन हेतु DMFT मद से तालाब बनाने का निर्देश दिया गया।
  2. उपायुक्त महोदय द्वारा सभी BDO को निर्देश दिया गया की सभी विभागों के साथ प्रखंड स्तरीय बैठक कर स्कूल, आँगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य संस्थानों मेँ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु सर्वे करेंगे।
  3. कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा, धनबाद को FHTC एंट्री नहीं करने हेतु फटकार लगाई गई।
  4. स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
  5. सभी BDO को अपने प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत की मॉडल ग्राम बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही श्रम दान के द्वारा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
  6. सभी BDO को प्रखंड स्तर पर मॉडल सामुदायिक स्वच्छता परिसर (CSC) एवं Waste -to-Art पार्क (Sanitation Park) निर्माण हेतु स्थल चयन करने हेतु निदेशित किया गया।
  7. सभी BDO को उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवसीय विद्यालय मेँ प्रमुखता के आधार पर 15 वें वित्त से भषमक निर्माण हेतु योजना स्वीकृत करने का निर्देश दिया गया।
  8. बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी 1 एवं 2, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Leave a comment