◆जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Share This News

■आज दिनांक 16 जून 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

■जनता दरबार में भूमि मापी करने, ग़ैराबद सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने, जलापूर्ति उपलब्ध कराने, आवागमन हेतु सड़क से अवैध कब्जा हटाने, पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने, बेलगड़िया में आवास उपलब्ध कराने, पर्यटन स्थल को विकसित करने, पैतृक संपत्ति के बंटवारे, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में नामांकन करने, अनुकंपा पर नियोजन करने, दिव्यांग हेतु सरकारी योजनाओं का लाभ देने, समेत पारिवारिक मामले, जमीन के मामले, धोखाधड़ी के मामले एवं कई अन्य आवेदन प्राप्त हुई।

■​उपायुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी केवल आवेदनों को लंबित न रखें, बल्कि धरातल पर जाकर उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a comment