मारवाड़ी युवा शक्ति शाखा ने मदर टेरेसा आश्रम में विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया

Share This News

धनबाद :सोमवती अमावस्या के पावन शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा ने नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ किया । शाखा की ओर से मदर टेरेसा आश्रम में एक विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस पुनीत कार्य के तहत आश्रम में रह रहे लगभग 200 लोगों के लिए अत्यंत प्रेमपूर्वक भोजन बनवाया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी को रसीले आम, ठंडी जूस, नए कपड़े, दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री और मिठाइयाँ वितरित की गईं। जरूरतमंदों के चेहरे पर आई मुस्कान ही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही। नि:स्वार्थ भाव से की गई यह सेवा समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।इस कार्य में अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा खीरवाल, संथापक अध्यक्ष किरण रिटोलिया , संरक्षक सदस्य सीमा सुलतानिया , निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा , सदस्य प्रियंका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, ज्योति केजरीवाल और नेहा अग्रवाल शामिल थीं। सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सेवाएँ दीं।

Leave a comment