विश्व मतदाता दिवस पर नेताजी स्पोर्टिंग ने आयोजित किया महारक्तदान शिविर

Share This News

मरीज़ों के लिए 35 यूनिट रक्त संग्रह

धनबाद : रविवार,14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नेताजी स्पोर्टिंग क्लब, रेंगुनी भूली की और से एसजेएएस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से एक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर का उदघाटन एसजेएएस हॉस्पिटल के निर्देशक शिवेन्द्र सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के बाघमारा प्रभारी अबोध नारायण प्रसाद भी उपस्थित थे । उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज इस महान काम में हमें भागीदारी मिली जिससे हम अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। साथ ही साथ नेताजी क्लब भूली के सभी कार्यकर्त्ता के प्रति आभार प्रकट करते हैं क्युंकि उन्होंने इस पुनीत काम में सेवा करने का मौका दिया। इस महा रक्तदान शिविर में 35 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।सभी रक्तदाताओं को नेताजी स्पोर्टिंग क्लब रेंगुनी भूली की ओर से आभार प्रकट किया गया एवं संगठन की ओर से उनके इस सहभागिता के लिए धन्यवाद दिए।साथ ही इस कार्यक्रम में धनबाद के कुछ विशेष संगठन के कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया जिसमे मुख्य रूप से झारखण्ड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की और से भवानी बन्दोंपाध्यय, नव संकल्प मंच की ओर से पंकज कुमार सिंह, मानस रंजन पॉल, मनमोहन सिंह, मानवाधिकार प्रोटेक्शन झारखण्ड की ओर से सुदिस्ट कुमार एवं संगीत सिंह, भूली ब्लड डोनर ग्रुप की ओर से रवि सिंह, शकुंतला देवी एजुकेशन सोसाइटी से नीरज शर्मा को सम्मानित किया गया। एस जे एएस हॉस्पिटल की ओर से नेताजी सपोर्टिंग की ओर से सम्मानित किया गया एवं हॉस्पिटल की ओर से भविष्य में इस तरह का रक्तदान शिविर कराने का भरोसा दिया गया। हॉस्पिटल की ओर से प्रशासक सत्यम सहानी आशुतोष, सुदीप पांडेय, मंजीत, दुर्गा, विश्वजीत, ओम पांडेय एवं सनाउल, अनिल, रुक्सार उपस्थित थे एवं नेताजी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री पार।

Leave a comment