जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (एसआइआर) के निमित्त शत प्रतिशत मतदाताओं का मैपिंग पूरा करने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड, धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में विशेष मैपिंग कैंप का आयोजन किया गया।
इस क्रम में 38 सिन्दरी विधान सभा अंतर्गत बलियापुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत अलकडीहा, आमझर, कुसमाटाड़, मुकुन्दा एवं चाँदकुईयाँ में स्थित मतदान केंद्रों में विशेष मैंपिग कैम्प का आयोजन किया गया।
सभी कैम्प के सफल आयोजन एवं सतत निगरानी के लिए नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारीयों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
बलियापुर में आयोजित कैम्प में सिन्दरी विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने ग्राम पंचायत आमझर एवं मुकुन्दा के अंतर्गत आनेवाले मतदान संख्या 279 से 285 तक एवं मतदान केन्द्र संख्या 286 से 290 के बीएलओ के मैंपिंग कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ को दो दिनों के अंदर लक्ष्य पुरा करने का निर्देश दिया।
मौके पर जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा, एईआरओ श्री प्रभास चन्द्र दास, बीपीआरओ मो आलम, पंचायत सचिव एवं बीएलओ सुपरवाईजर उपस्थित थे।