धनबाद : सहयोगी नगर सेक्टर 3 में नवनिर्मित भव्य श्री श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 15, 16 और 17 जून को आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय अनुष्ठान को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। यह बातें गुरुवार को मंदिर परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य उदय प्रताप सिंह ने कही।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार, 15 जून को सुबह 07:00 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा की समाप्ति के बाद प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े विशेष पूजा-अर्चना का विधान शुरू किया जाएगा। इसी दिन संध्याकाल में ‘आरोही नाट्य मंच, पुटकी’ के कलाकारों द्वारा “शिव आत्म लिंगम” नाटक का शानदार मंचन किया जाएगा। दूसरे दिन यानी मंगलवार, 16 जून को वेदी पूजन, अन्नाधिवास (अन्न दिवस) और देवी-देवताओं का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद शाम को ‘कला निकेतन, भूली’ द्वारा “कृष्ण लीला” एवं “महारथी कर्ण” नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। कहीं अनुष्ठान के अंतिम दिन बुधवार, 17 जून को मुख्य आयोजन होगा, जिसमें वेदी पूजन के साथ सभी मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके पश्चात विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह एवं संध्या भजन का भी आयोजन रखा गया है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति केII मृत्युंजय तिवारी, केेेशव नायक, राजेश कुमार, निशांत कुमार, कुणाल पाल यादव, एस.एस.पी सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, अंशु कुमार, पी.आर. महाली, पवन यादव, दीपक कुमार, हर्ष राज, हरी सिंह और उदय प्रताप सिंह सहित सभी सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं।