उप विकास आयुक्त ने की विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा

Share This News

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज समाज कल्याण, पशुपालन, उद्यान, आपूर्ति, जिला परिषद सहित विभिन्न विभागों के लंबित डीसी विपत्रों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान उन्होंने एब्स्ट्रेक्ट कंटीन्जेंसीज से निकास की गई अग्रिम राशि को वाउचर के साथ डिटेल कंटीन्जेंसी (डीसी विपत्र) में समायोजित करने का निर्देश दिया। साथ में कहा कि जिन एजेंसियों का बिल समायोजित नहीं होगा उन्हें योजना में अग्रिम राशि आवंटित नहीं की जाएगी। सभी एजेंसियां युद्ध स्तर लंबित डीसी विपत्र को समाप्त करें।

वहीं बैठक में अनुपस्थित रहने वाले स्पेशल डिविजन, पीएचईडी, जिला परिषद के जिला अभियंता, झमाडा सहित अन्य विभागों को शो-कोज करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज, निदेशक डीआरडीबी श्री राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री कालिदास मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार, विकास शाखा के प्रधान सहायक श्री संतोष सुमन, श्री साकिर अंसारी, श्री स्वरूप कुमार, श्री चंदन कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment