सुप्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शनी यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित

Share This News

दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान…………..

सात्विक आईवीएफ की 11वीं वर्षगांठ पर 10 जुलाई को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं बांझपन जागरूकता शिविर का होगा आयोजन………………

धनबाद :धनबाद की प्रसिद्ध आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को आईवीएफ के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और बेहतर परिणामों के लिए दिल्ली में आयोजित समारोह में यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडियन सोसायटी फॉर असिस्टेड रिप्रोडक्शन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदान किया गया। इस उपलब्धि की जानकारी देने के लिए सोमवार को धनबाद के सिटी सेंटर स्थित सात्विक आईवीएफ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

प्रेस वार्ता में डॉ. प्रतिभा राय और डॉ. शिवानी झा ने बताया कि 5 जून 2026 को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को यूथ आइकॉन अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष आईवीएफ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी डॉ. नेहा प्रियदर्शनी को 12 जनवरी 2025 को मुंबई में आयोजित 67वें एआईसीओजी सम्मेलन में फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा स्वर्गीय डॉ. एस.एन. मल्होत्रा अप्रिसिएशन अवार्ड-2025 से सम्मानित किया जा चुका है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. नेहा प्रियदर्शनी ने बताया कि सात्विक आईवीएफ अपनी 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर 10 जुलाई को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं बांझपन जागरूकता शिविर का आयोजन करेगा। शिविर में महिलाओं को निःशुल्क परामर्श, बांझपन जांच, अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन एवं शुगर जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही आईवीएफ पैकेज, दवाइयों और संबंधित रक्त जांचों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जाएगी।

प्रेस वार्ता में डॉ. नेहा प्रियदर्शनी, डॉ. शिवानी झा, डॉ. विश्वनाथ चौधरी, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. रीना बर्नवाल, विजय झा, गौतम मंडल और कृष्ण अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment