धनबाद के उत्सव भवन में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

Share This News

संगठन विस्तार और समाज सशक्तिकरण पर किया मंथन

धनबाद : एल सी रोड स्थित उत्सव भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय चंद्रवंशी समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसमें देशभर से आए पदाधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, समाज की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय परिषद की बैठक के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान इस बात पर विशेष मंथन हुआ कि राष्ट्रीय परिषद की अगली बैठक कब और किस स्थान पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और समाज की एकजुटता को बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। समाज के धनबाद के युवा अध्यक्ष ने कहा कि समाज को संगठित करते हुए लोकतंत्र में शिक्षा, आर्थिक विकास, राजनीतिक भागीदारी और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराना संगठन का प्रमुख उद्देश्य है।उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके अधिकारों तथा अवसरों को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, धनबाद इकाई के युवा अध्यक्ष ने कहा कि समाज के किसी भी परिवार के सामने जब भी कोई समस्या आती है, संगठन के सदस्य अपनी क्षमता और संसाधनों के अनुसार सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।बैठक में समाज के उत्थान, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। कार्यकारीकारिणी बैठक में अशोक आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष ,अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभाआकाश कुमार रवानी, युवा प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा एवं चंद्रवंशी समाज के लोगों उपस्थित थे।

Leave a comment