Breaking News

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

Share This News

मोक्ष वाहन का भी शुभारंभ

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रांगण में पौधा रोपण कार्यक्रम संम्पन हुआ। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के परिसर में दस पौधे लगाए गए।

पौधारोपण के बाद आमजनों की सेवा और सहयोग के लिए एक मोक्ष वाहन का उद्घाटन कर रेड क्रॉस सोसाइटी को सुपुर्द किया गया।

चेयरमैन ने बताया कि मोक्ष वाहन का दर प्रति 10 किलोमीटर तक 700 रूपए तथा इसके अतिरिक्त 11 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है। वहीं जनरल एम्बुलेंस का दर 10 किलोमीटर तक 700 रुपए तथा इसके अतिरिक्त 11 रुपए प्रति किलोमीटर तथा कार्डियक एम्बुलेंस का दर 10 किलोमीटर तक 1500 रुपए तथा इसके अतिरिक्त 25 रुपए प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है।

मौके पर चेयरमैन श्री कौशलेन्द्र कुमार सिंह, वाईस चेयरमैन श्री धनेश्वर महतो, वाईस पेट्रोन श्री बिजेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री आशीष अग्रवाल, चेयरमैन सलाहकार श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, वाहन नोडल पदाधिकारी श्री देवेंद्र कुमार, ब्लड नोडल प्रोग्राम पदाधिकारी बेंजीर प्रवीन, कृष्णा वर्मा, कलीम, लक्ष्मी नारायण सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a comment