धनबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वर्गीय कैलाश सारंग के जन्मदिन पर सबलपुर स्थित ओल्ड एज होम में मातृ पितृ भक्ति दिवस के रूप में मनाया । उपस्थित सदस्यों के द्वारा उनके सम्मान में उनके चित्र पर पुष्प पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही कैलाश सारंग की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। मध्य प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे तथा 1990 से 1996 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे। उन्होंने पूरे भारत में भ्रमण कर कायस्थ परिवार को संगठित किया अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वर्तमान में उनके पुत्र विश्वास सारंग मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। रवि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आज के दिन 2 जून 2026 को पूरे देश में स्वर्गीय कैलाश सारंग के सम्मान में मातृ पितृ सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और धनबाद में ओल्ड एज होम में बुजुर्गों की सेवा सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। बताया की ओल्ड एज होम रहने वाले बुजुर्गों अकेले नहीं है पूरा शहर इनके साथ है लगभग हर रोज अलग-अलग संगठन के लोग या परिवार के लोग यहां आते रहते हैं जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ या अन्य विशेष दिन में इस आश्रम में सेवा कार्य होते रहता है।ओल्ड एज होम के अध्यक्ष नौशाद गद्दी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय बक्शी के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अमितेश सहाय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रममें रवि भूषण श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष डॉक्टर सरोज सिंह अंजनी श्रीवास्तव वीरेंद्र प्रसाद, बी एन लाल , राजीव श्रीवास्तव राकेश सिंह संजय बक्शी राकेश सिन्हा डीआर वर्षा वर्मा प्रियंका स मनोज सिंह दीपक श्रीवास्तव और अवनीश लाल इस आश्रम के लगभग 30 सदस्य यहां उपस्थित थे।