धनबाद : बैंक मोड़,उर्मिला टावर स्थित एक्टिव जोन में सोमवार को एकदिवसीय वर्कशॉप कैनवस पेंटिंग का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में जाने-माने प्रख्यात पेंटिंग आर्टिस्ट शिव शंकर धर और उनकी पत्नी जोइता धर के सानिध्य में धनबाद जिले के सात चुने हुए प्रशिक्षु पेंटिंग आर्टिस्ट देवांशी जैन अशोक नगर, परी अग्रवाल बैंक मोड़, महरीन इकराम नया बाजार, दूरिया इकराम, नया बाजार, ध्रुविका गुड़गुटिया भूली,सातवीका लाला हीरापुर व पटना के अद्विक भालोटिआ ने वर्कशॉप में बहुत ही बेहतरीन खूबसूरत दर्शनीय चित्रकारी बनाकर प्रस्तुत किया जिसको उपस्थित लोगों ने काफी देर तक निहारा।एक्टिव जॉन के सुनीता अग्रवाल का इस वर्कशॉप का आयोजन पेंटिंग कलाकारों के दक्षता व उज्जवल उत्थान की दिशा में एक बहुत ही सराहनीय पहल है ।