धनबाद :भीषण गर्मी के इस मौसम को देखते हुए, मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा द्वारा रविवार को समाज हित में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे राज्य में चलाए जा रहे अमृत धारा महोत्सव के अंतर्गत, धनबाद शक्ति शाखा ने इस विशेष अस्थायी अमृत धारा (जल सेवा) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया।इस कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन शाखा की संस्थापक अध्यक्ष युवा किरण रिटोलिया एवं संरक्षक सदस्य युवा सीमा सुल्तानिया के द्वारा फीता काटकर साथ ही अध्यक्ष ईशा अग्रवाल , सचिव पूजा खीरवाल एवं अन्य सदस्य शामिल होकर अत्यंत हर्षोल्लास के साथ किया गया।
इस महोत्सव के तहत धनबाद शक्ति शाखा द्वारा शहर के विभिन्न 53 प्रमुख जगहों पर अस्थायी अमृत धारा (पानी के घड़े) लगाए गए हैं, ताकि इस चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों, मजदूरों और आम जनता को शीतल एवं स्वच्छ जल आसानी से मिल सके।इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए शाखा की ईशा अग्रवाल शाखा अध्यक्ष,पूजा खेरवाल शाखा सचिव, मेघा शर्मा निवर्तमान अध्यक्ष,गौरी गोयल नेहा अग्रवालज्योति केजरीवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रही।