जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएं

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में झरिया, धनबाद, हीरापुर, पूर्वी टुंडी, सरायढेला, तोपचांची, सिंदरी सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

इस दौरान वोटर लिस्ट में मैपिंग कराने, अवैध रूप से रास्ता बंद करने, सार्वजनिक सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करने, खतियानी जमीन पर जबरन कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने, जाति प्रमाण पत्र, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, मुआवजा, छात्रवृत्ति सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Leave a comment