धनबाद :सोमवार को धनबाद परिषदन में राजद के धनबाद जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप, पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा, युवा प्रदेश सचिव राजद प्रवीण कुमार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में निरंतर की जा रही बेहताशा वृद्धि पर विरोध दर्ज किया गया। जिला ध्यक्ष ने कहा देश की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है,केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल के दाम किस्तों में बढ़ा रही है ताकि इसका झटका देश की जनता को धीरे-धीरे लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महंगाई मैन मोदी के रूप में साबित हुए हैं जिन्होंने विभिन्न राज्यों के चुनाव खत्म होते ही जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उदय शर्मा ने कहा बावजूद केंद्र में देश की जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें जनादेश दिया था उस पर भाजपा सरकार खरा उतरने के बजाय देश की जनता के अरमानों को कुचलने का काम किया हैं,भाजपा सरकार यदि पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर एवं खाद्य सामग्रियों में की गई बढ़ोतरी को कम एवं इस पर उत्पन्न समस्याओं का निराकरण अविलंब नहीं करती तो इस पर राजद पार्टी जोरदार आंदोलन करेगीं।