Breaking News

सम्मानित की गई झारखंड फूड फेस्टिवल टॉपर रिंकी साह

Share This News

धनबाद :अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा धनबाद जिला और झरिया वा केंदुआ नगर टीम के द्वारा फूड रेसिपिस्ट झारखंड टॉपर रिंकी शाह को डिगवाडीह के लोटस वे रिसोर्ट में सम्मानित किया गया।बताते चले की हलवाई समाज की बहन बेटियां भी पूरे भारत में समाज का नाम रोशन कर रहीं है।पिछले संडे को ही झारखंड फिलासफी टॉपर रिचा गुप्ता और धनबाद सिटी स्कूल टॉपर स्तुति गुप्ता भी अखिल भारतीय मधेशिया वैश्य सभा के द्वारा सम्मानित किया गया था और आज फूड रेसिपिस्ट झारखंड टॉपर रिंकी शाह को बहुत ही भव्य तरीके हलवाई समाज के द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में धनबाद जिला अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सुदेश गुप्ता, जिला प्रेषक मुन्ना उर्फ कुंदन गुप्ता, धनबाद नगर उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, झरिया नगर अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता, झरिया भवन मंत्री झुन्नु उर्फ़ रंजीत गुप्ता, झरिया नगर उप भवनमंत्री अशोक गुप्ता, झरिया संगठन मंत्री दिलीप गुप्ता,झरिया महिला संगठन मंत्री सुषमा गुप्ता, केंदुआ नगर अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, रवि राज, संजय गुप्ता राजू प्रसाद गुप्ता के साथ उनका परिवार एवं मित्रगण शामिल थे। धनबाद जिला अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा सभी समाज के सभी मेघावी बहन, बेटी व भाई लोगों को उनकी उपलब्धि पर इसी तरह से सम्मानित करते रहेगी।

Leave a comment