धनबाद:भीषण गर्मी और लू से शनि मंदिर में पूजा अर्चना करने भक्तों को, राहगीरों, को राहत पहुँचाने के लिए युवा संघर्ष मोर्चा जनवादी ने शरबत- बिस्कुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । इस मौके पर मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह ने बताया कि शनि मंदिर में निरंतर हर शनिवार को भक्तजनों की सुविधा के के लिए कई प्रयत्न प्रयास किए जाते हैं जिसमें संस्था के सदस्यों के अलावा और भी अतिथि शामिल होते हैं। साथ ही शनिवार को बरमसिया के शनि मंदिर समिति अन्य मंदिरों में भोजन वितरण, वस्त्र वितरण, कंबल वितरण समेत अन्य सेवा कार्य कार्यक्रम किया जाता है। कहा की मानवता की सेवा ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है शरबत वितरण कार्यक्रम में सोनी सिंह सरदार, जय कश्यप, अजीत शर्मा, राजेश सोनी, अजीत साहू समिति मोर्चा के अन्य सदस्य शामिल थे।