Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के छठे दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ चलाया गया।

Share This News

धनबाद: 20.05.26

आज दिनांक 20.05.26 को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2026 के छठे दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर व्यापक स्तर पर ‘मेगा स्वच्छता अभियान’ चलाया गया। इस अभियान में रेलवे कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा रेलवे प्लेटफॉर्म, पटरियों के किनारे, प्रतीक्षालय, पार्किंग क्षेत्र तथा स्टेशन के मुख्य प्रवेश एवं निकास मार्गों की गहन सफाई की। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों से भारी मात्रा में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र की गई, जिसे रीसाइक्लिंग एवं वैज्ञानिक तरीके से निपटान हेतु भेजा गया। इस अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन परिसर के आसपास स्थित दुकानदारों एवं स्थानीय व्यापारियों से प्लास्टिक थैलियों एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक सामग्री का उपयोग पूर्णतः बंद करने की अपील भी की गई। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ यात्रियों एवं आमजन के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसके तहत लोगों को डस्टबिन का नियमित उपयोग करने, जल संरक्षण अपनाने तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना तथा आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Leave a comment