कोल इंडिया में ओबीसी हितों की बुलंद आवाज

Share This News

मुंबई में ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की अहम बैठक संपन्न, 27% आरक्षण व पदोन्नति में भागीदारी सहित कई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

धनबाद/मुंबई:दिनांक 19 मई 2026 को मुंबई में आयोजित ओबीसी पार्लियामेंट्री कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक में बैकवर्ड क्लास (ओबीसी) कोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसियेशन ने कोल इंडिया एवं उसकी विभिन्न सब्सिडियरी कंपनियों में कार्यरत ओबीसी कर्मचारियों से जुड़ी अनेक ज्वलंत समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में ओबीसी वर्ग के अधिकारों, प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।एसोसियेशन की ओर से कोल इंडिया में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रभावी रूप से लागू करने, पदोन्नति में आरक्षण सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं श्रमिक समितियों में यूनियनों की तर्ज पर ओबीसी एसोसियेशन की सहभागिता सुनिश्चित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों के हितों, समान अवसर और संगठनात्मक भागीदारी को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित सांसदों एवं समिति के सदस्यों ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ओबीसी पार्लियामेंट कमेटी भारत सरकार, नई दिल्ली के अध्यक्ष गणेश सिंह के समक्ष भी विस्तृत रूप से मांगपत्र प्रस्तुत किया गया, जिस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बैठक में कोल इंडिया अध्यक्ष गुलाब सिंह, महासचिव जय बहादुर सिंह यादव, बीसीसीएल के उपाध्यक्ष देव कुमार वर्मा सहित विभिन्न सब्सिडियरी कंपनियों के अध्यक्ष एवं महासचिव उपस्थित रहे।

Leave a comment