विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के चौथे दिवस के अवसर पर धनबाद मंडल में ‘वेस्ट मैनेजमेंट एवं रीसाइक्लिंग’ पर जन-जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन |

Share This News

आज दिनांक 18.05.2026 को पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस–2026 अभियान के चौथे दिवस के अवसर पर मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं कार्यालयों में “वेस्ट मैनेजमेंट एवं रीसाइक्लिंग” विषय पर व्यापक जागरूकता अभियान एवं विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल आदतों को प्रोत्साहित करना रहा । इस दौरान कर्मचारियों को सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, कार्यालयों में उपयोग के बाद बचने वाले कागजात, ई-वेस्ट एवं कार्डबोर्ड जैसी सामग्रियों के पुनर्चक्रण के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंद करने एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों को घरेलू एवं कार्यालयीय जैविक कचरे से खाद बनाने की व्यावहारिक प्रक्रिया का लाइव डेमो भी दिखाया गया। कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “Reduce, Reuse, Recycle” (3Rs) के सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a comment