धनबाद: 15.05.26
धनबाद मंडल में आज दिनांक 15.05.26 को “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026” का शुभारंभ उत्साह एवं जागरूकता के साथ किया गया | इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई | उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहने, प्रत्येक वर्ष न्यूनतम 100 घंटे श्रमदान करने तथा स्वयं, अपने परिवार, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया | उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है तथा जनभागीदारी एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-सुरक्षित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है |