वट सावित्री पूजा पर महिलाओं ने रखा व्रत, पति की लंबी उम्र की कामना की

Share This News

धनबाद। वट सावित्री पूजा शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दिनभर उपवास रखा। सुबह से ही महिलाओं ने बरगद के वृक्ष के पास पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और वृक्ष की परिक्रमा की।

यह व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में वट सावित्री पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

धनबाद के सर्किट हाउस स्थित बरगद वृक्ष के पास बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा की। पूजा कर रही महिलाओं ने बताया कि वे अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुख-शांति के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।

महिलाओं ने बताया कि पूजा के दौरान मौसमी फलों का चढ़ावा चढ़ाया जाता है और पूजा के बाद बालों में बरगद का पत्ता लगाया जाता है। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महिलाओं ने कथा सुनी और पूजा संपन्न की।

Leave a comment