धनबाद : पत्रकार डा. मोहन कुमार गोप को वर्ष 2026 के लिए देश की प्रतिष्ठित रिच लिली मीडिया फेलोशिप के लिए चयनित किया गया है। प्रत्येक वर्ष देशभर में सैकड़ों पत्रकार इस फेलोशिप के लिए आवेदन करते हैं। इसमें देशभर से 14 पत्रकारों को मीडिया फेलोशिप के लिए चुना जाता है। इससे पहले मोहन को 3 बार और मीडिया फेलोशिप मिल चुके हैं। वर्ष 2015 में टीबी की रिपोर्टिंग पर रिच लिली मीडिया फेलोशिप दिया गया।2019-20 में मानसिक स्वास्थ्य पर मीडिया फेलोशिप दिया गया। 2023 में मधुमेह और सोसाइटी पर फेलोशिप दिया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2014 और 2015 में यूनिसेफ, यूनाइटेड वे, राइटर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मीडिया अवार्ड दिए गए हैं। मोहन धनबाद प्रेस क्लब के सचिव भी हैं। मोहन की विशिष्ट उपलब्धि पर चार बार पत्रकारों ने बधाई दी है। फेलोशिप की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय करता है।