महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर नई प्रतिमा का होगा अनावरण, शहरवासियों को आमंत्रण

Share This News

धनबाद। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार, 9 मई को गोल्ड बिल्डिंग स्थित महाराणा प्रताप चौक पर नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को महाराणा प्रताप स्मारक ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई।

ट्रस्ट के पदाधिकारी ने बताया कि जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के सांसद शामिल होंगे। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की स्मृति को समर्पित है। इसके अनावरण से नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा मिलेगी।

समिति की ओर से जिले के सभी लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a comment