बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सप्ताह पर गूगल मीट पर भोजपुरी काव्य गोष्ठी मे हुई कविताओं की बौछार

Share This News

धनबाद : 1857 के महान क्रांतिकारी महायुद्ध स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सप्ताह के अवसर पर भोजपुरी सरधा मंच के तत्वावधान में संस्था की ओर से गूगल मीट पर राष्ट्रीय भोजपुरी काव्य गोष्ठी का भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर भोजपुरी कवित्री सरिता पांडे ने भोजपुरी में सरस्वती वंदना कर काव्य गोष्ठी का आगाज किया। विक्रम के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भोजपुरी साहित्यकार नंदकिशोर मिश्र विशेष अतिथि भोजपुरी वी हिंदी के पत्रकार उमेश तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के आचार्य संजय सिंह चंदन ने की मुख्य अतिथि ने मौके पर देश भर के क्षेत्रीय भाषा के रूप में बोली जाने वाली भाषा भोजपुरी और भोजपुरी भाषा की उपेक्षा पर कविता के माध्यम से चिंता जताई मौके पर बताया गया कि भोजपुरी और भोजपुरी फैंसी क्षेत्र से सैकड़ो विधायक और सांसद चुनाव जीत रहे हैं लेकिन उन्हें सदन में विधानसभा संसद में भोजपुरी भाषा की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात तो दूर भोजपुरी भाषा में सदन के प्रश्न करने में भी शर्म महसूस होती है।
भोजपुरी श्रद्धा मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह चंदन ने कहा की संस्था झारखंड बिहार और उत्तर प्रदेश के विधायकों से निवेदन पत्र देकर यह मांग करेगा की भोजपुरी भाषा में सदन में अपना वक्तव्य विधायक और सांसदों द्वारा दी जाए और भोजपुरी भाषा को गरिमा प्रदान करें जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने राष्ट्रीय भाषा हिंदी में संयुक्त राष्ट्र संघ में अपना बात रख कर हिंदी में विश्व पहचान दिलाया तो हम अपने देश में भोजपुरी की उपेक्षा कैसे बर्दाश्त करेंगे?
इस अवसर पर भोजपुरी भाषा के सभी कवित्रियों ने वीर कुंवर सिंह पर अपनी बेहतरीन रचना के माध्यम से उनके त्याग संघर्ष और वीरता को स्मरण किया और उन्हें कविता के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की मौके पर ऑनलाइन कार्यक्रम में देश घर से विशेष आमंत्रित अतिथि सरिता पांडेय, दुर्गा मिश्रा, श्वेता मिश्रा, गंगा प्रसाद राम, वीरेंद्र पासवान, ममता सिंह, डॉ नीरा प्रसाद, रत्ना वर्मा राज, नीरजा पप्पी, डॉ अंजना सिंह, डॉ सुप्रिया शिखा, रवि कुमार, सरिता सिंह, सुषमा मिश्रा, संकटा प्रसाद दुबे, शैल पांडेय, अतुल अमन, जोगी महाराज, रविंद्र उपाध्याय, गणेश पांडेय, एडवोकेट ब्रजेश सिंह, एडवोकेट सुबोध भारती तथा अनीता यादव आदि ने वीर रस से महान नायक वीर कुंवर सिंह की वीरता पर लोकप्रिय कविताओं की बौछार की। बेहतरीन संचालन महासचिव संतोष संतोष ओझा ‘प्रभाकर’ ने किया।

Leave a comment