अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सीजफायर को लेकर अब तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर निशाना साधा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान अपने मामलों को सही तरीके से संभालने में असफल रहा है और उसे यह भी नहीं पता कि बिना परमाणु हथियारों के समझौता कैसे किया जाए। उन्होंने ईरान को जल्द समझदारी दिखाने की सलाह दी।
बुधवार को ट्रंप ने जारी बातचीत के संदर्भ में ईरान के रवैये पर सवाल उठाए। उनके बयान से संकेत मिलता है कि शांति समझौते में सबसे बड़ी अड़चन परमाणु मुद्दा ही बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही वार्ता फिलहाल इसी मुद्दे पर अटकी हुई है।