धनबाद: बलियापुर पतलाबाड़ी रोड स्थित आनंता मोटर्स सेल्स एंड सर्विस के नए शोरूम का उद्घाटन आज पूर्व विधायक आनंद महतो के करकमलों द्वारा किया गया।
इस शोरूम में JEZZA और EURASIA कंपनियों के ई-रिक्शा और स्कूटी के विभिन्न मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं।आनंता मोटर्स के प्रबंधक अमरनाथ पांडेय ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक फाइनेंस और आसान किस्तों पर वाहन खरीदने की सुविधा दी जा रही है।
यह धनबाद शहर में उनका तीसरा शोरूम है, जहां आधुनिक सर्विस सेंटर की भी व्यवस्था की गई है। किसी भी गाड़ी के ब्रेकडाउन होने पर कंपनी के मैकेनिक मौके पर जाकर तत्काल मरम्मत की सेवा भी देंगे।इस मौके पर झारखंड ई-रिक्शा टोटो संघ के प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, अध्यक्ष अनिल यादव, संघ के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में टोटो चालक उपस्थित रहे।


