अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जरूरी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से नीचे के वर्जन पर WhatsApp काम करना बंद कर देगा।
यानि जिन स्मार्टफोन्स में Android 5.0 या 5.1 चल रहा है, वहां यह ऐप सपोर्ट नहीं करेगा। हालांकि Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
दरअसल, WhatsApp लगातार नए फीचर्स और अपडेट्स ला रहा है, जो पुराने एंड्रॉयड वर्जन और कमजोर डिवाइसेज़ पर ठीक से काम नहीं कर पाते। बेहतर सिक्योरिटी और स्मूद परफॉर्मेंस बनाए रखने के लिए कंपनी ने यह फैसला लिया है।
भारत, ब्राजील, पाकिस्तान समेत कई एशियाई और अफ्रीकी देशों में अब भी बड़ी संख्या में लोग पुराने स्मार्टफोन्स इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में यह बदलाव लाखों यूजर्स को प्रभावित कर सकता है।
प्रभावित यूजर्स को पहले से ही ऐप के जरिए नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि 8 सितंबर के बाद यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
वहीं, iPhone और iPad यूजर्स पर इस अपडेट का कोई असर नहीं पड़ेगा।